Home National कल इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की List

कल इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की List

0
कल इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की List
नई दिल्ली: जनवरी के महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए छुट्टियों की जानकारी लेना जरुरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहेंगे। इससे बैकिंग सेवाएं भी प्रभावित होगी। आज 11 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें यह साफ बताया गया है कि किस दिन और किस शहर में बैंक बंद रहेंगे। लिस्ट के अनुसार, कल यानी 12 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में यदि आप बैंक ब्रांच में जाने की तैयार कर रहे हैं तो पहले अपने शहर में छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

पश्चिम बंगाल में बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की चुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, कल पश्चिम बंगाल में बैंक बंद करने का ऐलान किया गया है। ऐसे में राज्य के ग्राहकों को यह सलाह दी गई है कि वो बैंक से जुड़े सभी जरुरी काम किसी और दिन निपटाएं। पश्चिम बंगाल में कल बैंको में छुट्टी स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर दी गई है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेगी चालू

बैंकों में भले ही कल छुट्टी है परंतु ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सुविधाएं चलती रहेगी। नेट बेंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर जैसी सेवाएं पहले के जैसे ही चलेगी इससे ग्राहक घर बैठे अपना काम आसानी से कर पाएंगे। सिर्फ वही काम प्रभावित होंगे जिसमें बैंक ब्रांच जाने की जरुरत होती है।

14 से 18 जनवरी भी बंद रहेंगे बैंक

14 जनवरी को मकर संक्रांति और माघ बिहू के चलते गुजरात, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 15 जनवरी को उत्तरायण पु्ण्यकाल, पौंगल, माघ संक्राति और मकर संक्रांति के चलते तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलांगना और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 16 जनवरी को तमिलनाडु में थिरुवल्लुवर दिवस के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी, 17 जनवरी को तमिलनाडु में उझावर थिरुनाल के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी और 18 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद होने पर छुट्टी रहेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here