कार्यक्रम के समापन पर जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनविरोधी निर्णयों को वापस नहीं लिया गया और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो भाजपा जल्द ही पूरे प्रदेश में एक निर्णायक जन-आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर सिंह दविंदर भुट्टो, रामकुमार, चैतन्य शर्मा, राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्याम मिन्हास,सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ऊना पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का हुआ भव्य स्वागत
ऊना प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायकों पूर्व विधायकों पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत- अभिनंदन किया। जयराम ठाकुर ने भरपूर स्नेह और सम्मान देने के लिए सभी लोगों का आभार जताया।