Jalandhar News: New Indra Colony में घर में लगी आग, बेटी की शादी का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

जालंधर: जिंदा पिंड रोड स्थित न्यू इंद्रा कालोनी में शनिवार देर रात एक घर में आग लग गई। आग लगने के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इंद्रा कालोनी की निवासी सीमा ने बताया कि 7 महीने बाद उसकी बेटी की शादी है और उसने बेटी की शादी के लिए दहेज में रखा हुआ सारा सामान सूट, बर्तन, डेढ़ तोले सोना और 10 तोले चांदी घर में सुरक्षित रखा था। उन्होंने कहा कि आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया। सीमा और उनके परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *