Jalandhar News: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर किया हमला, नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन लुटेरे घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। हैरानी की बात यह है कि लोगों द्वारा लगातार लूट की घटनाओं को लेकर विरोध भी किया जा चुका है, लेकिन फिर भी वेस्ट हलके में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला माता रानी चौक के पास लूट का सामने आया है।

जहां शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर हमला करके लुटेरे नगदी और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए न्यू संत नगर के रहने वाले राज कुमार ने बताया कि वह देर रात शादी समारोह से माता को घर छोड़कर पत्नी को लेने जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे आवाज लगाई और 10 से 12 लोगों ने उसका पीछा करते हुए माता रानी चौक के पास घेर लिया।

जिसके बाद उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके चांदी का ब्रेसलेट और 7 से 8 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना देर रात 1 बजे की है। इस घटना में पीड़ित के सिर पर चोट लगी है। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *