Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Weather Today: पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट जारी, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Today: पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट जारी, जाने वजह

Mahabir
Last updated: January 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab) के 12 जिलों में अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। पंजाब में आज भी कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार रात से ही पंजाब के कई जिलों में कोहरे का असर देखने को मिला। कल धूप न निकलने की वजह से दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

Contents
  • कई फ्लाइट डायवर्ट
  • विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है
  • दिन व रात के तापमान में अंतर

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

पंजाब (Punjab) भर के शहरों का दिन का तापमान 11 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, रात 10 बजे के बाद से हवाई मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमृतसर (Amritsar) में रात 10 बजे के बाद विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई।

कई फ्लाइट डायवर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने से पहले मलेशिया से आई फ्लाइट को करीब 2 घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा और आखिरकार उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में भी कोहरे का असर देखने को मिला।

विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घनी धुंध को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर या उससे कम रह सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य सभी जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य, कई ट्रेने और फ्लाइट रद्द
दिल्ली में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी शून्य, कई ट्रेने और फ्लाइट रद्द

दिन व रात के तापमान में अंतर

गुरुवार धूप ना खिलने के कारण दिन व रात के तापमान में अंतर काफी कम देखने को मिला है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान जहां 7.2 डिग्री रहा था, वहीं दिन का अधिकतम तापमान मात्र 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में दिन का तापमान 16.6 डिग्री, एसबीएस नगर में 14.7 डिग्री, मोगा में 12.6, रोपड़ में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: रुका हुआ काम होगा पूरा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें आज का राशिफल
Next Article IAS Transfers: सरकार ने 31 IAS अफसरों का किया तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.