मिली जानकारी के अनुसार तेल टैंकर चालक अजनाला अमृतसर का रहने वाला सतनाम सिंह सुची पिंड डिपो से तेल लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था, जब वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो वहां से निकल रहा साइकिल सवार टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना मंडी की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआइ बलकरण सिंह को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उन्होंने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।तेल टैंकर की चपे-ट में आने से व्यक्ति की मौ*त #news #video #accident #virel #uppdate #news #ARRahman #kuldeepyadav #MGRamachandran pic.twitter.com/hYkWYNoJ1d
— Encounter India (@Encounter_India) January 17, 2026