Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: तेल टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: तेल टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: तेल टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लम्मा पिंड चौक के पास तेल के टैंकर की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ ने हादसे की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तेल टैंकर चालक अजनाला अमृतसर का रहने वाला सतनाम सिंह सुची पिंड डिपो से तेल लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था, जब वह लम्मा पिंड चौक के पास पहुंचा तो वहां से निकल रहा साइकिल सवार टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने थाना मंडी की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआइ बलकरण सिंह को मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उन्होंने शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here