Punjab News: SDM Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

उधर, कोर्ट परिसर को भी करवाया गया खाली

मोहालीः पंजाब में बीते दिन कई जिलों में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था। जिसके बाद मोगा, फिरोजपुर, रोपड़, फाजिल्का सहित अन्य कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की गई थी। वहीं अब खरड़ के एसडीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद एसडीएम कार्यालय, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, सेवा केंद्र और ड्यूटी सेंटर को खाली करवाया गया। वहीं गटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर घटना को लेकर दफ्तर के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्रित होने शुरू हो गए।वहीं बम स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बम स्कवॉयड टीम द्वारा दफ्तर की गहनता से जांच की जा रही है। दरअसल, आज एसडीएम खरड़ कार्यालय में आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में कार्यालय सहित अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन तत्काल कार्यालय खाली करवा दिया। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कार्यालय परिसर, आसपास के कमरों, पार्किंग क्षेत्र और प्रवेश-निकास मार्गों की गहन तलाशी ली जा रही है। धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सर्च अभियान जारी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ईमेल आईडी, सर्वर डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्यालय में कामकाज दोबारा शुरू किया जाएगा। धमकी भरे ईमेल में नाराजगी का कारण तमिलनाडु के मदुरै दरगाह से जुड़े विरोध प्रदर्शन को बताया गया है। ईमेल भेजने वाले ने आरोप लगाया है कि इन प्रदर्शनों के कारण डीएमके पार्टी का ध्यान स्थानीय मुद्दों से हटकर अन्य राज्यों की ओर चला गया है। इसी राजनीतिक और धार्मिक असंतोष के चलते सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि भय का माहौल पैदा करने और प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से यह धमकी दी गई है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *