Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: केजरीवाल और CM मान का संकल्प, पंजाब से नशा व नशा तस्करों को उखाड़ फेंकेंगे जड़ से
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: केजरीवाल और CM मान का संकल्प, पंजाब से नशा व नशा तस्करों को उखाड़ फेंकेंगे जड़ से

Mahabir
Last updated: March 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ की सफलता के बारे में बताया और 30 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

Contents
  • 2721 केस दर्ज
  • केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान का यह संकल्प…
  • इलाज और काउंसलिंग के जरिए नशा छुड़ाया जा रहा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सोमवार को अमन अरोड़ा ने आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया और गुरदेव लखना के साथ चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। आम लोग भी सरकार के इस अभियान से बेहद खुश हैं और वे खुलकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

2721 केस दर्ज

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा यह अभियान पूरे राज्य में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अब तक भारी मात्रा में हेरोइन, अफीम और गांजा समेत करीब 2400 किलो नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 2721 केस दर्ज हो चुके हैं और 4592 नशा तस्करों को अब तक पकड़ा जा चुका है।

इसके अलावा करीब 8.5 लाख से ज्यादा नशीली दवाओं की गोलियां और 5.87 करोड़ रुपए से ज्यादा नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 51 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने नशे के पैसे से इन मकानों को अवैध तरीके और अवैध कब्जा कर बनाया था। इसके अलावा पुलिस एनकाउंटर में 52 तस्कर जख्मी हुए हैं।

केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान का यह संकल्प…

अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह संकल्प है कि वे पंजाब से नशा और नशा तस्करों को पूरी तरह खत्म कर देंगे। अरोड़ा ने पिछली कांग्रेस और अकाली- भाजपा सरकार की आलोचना की और तीनों पार्टियों पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तस्करों को संरक्षण दिया जिसके कारण पंजाब में बड़े पैमाने पर नशा फैला।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जितनी सख्ती पंजाब पुलिस ने की है, उसकी वजह से नशा तस्कर अपने घरों में ताले लगाकर फरार हो गए हैं। बहुत सारे नशा तस्कर पकड़े भी गए हैं और बहुत सारे नशा तस्कर पुलिस एनकाउंटर में जख्मी भी हुए हैं। वहीं इस मुहिम के शुरू होने के बाद से पाकिस्तान से नशा तस्करी में भारी गिरावट आई है क्योंकि पाकिस्तान के ड्रग तस्करों को यहां पर उनका ड्रग उठाने वाला ही कोई नहीं मिल रहा है और अगर कोई यह काम करता भी है तो पुलिस उसे तुरंत पकड़ लेती है, जिसकी वजह से सप्लाई चैन टूट गई है।

इलाज और काउंसलिंग के जरिए नशा छुड़ाया जा रहा

वहीं ड्रग डिमांड को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। सरकार और निजी अस्पतालों एवं सभी नशा मुक्ति केन्द्रों नशे से पीड़ित व्यक्तियों को अच्छे इलाज और काउंसलिंग के जरिए नशा छुड़ाया जा रहा है। इसलिए डिमांड में भी काफी कमी आई है।

अरोड़ा ने पंजाब के लोगों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सरकार का सहयोग करने की और कहा कि हम सब मिलकर जब ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों नशे के प्रति जागरूक करेंगे तभी पंजाब से नशा जड़ से खत्म हो सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के युवा शतरंज खिलाड़ियों का राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार ने NGO को वित्तीय सहायता के लिए 80 लाख रुपये की ग्रांट जारी– डॉ. बलजीत कौर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.