Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ी 15 किलो हेरोइन बरामद की, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ी 15 किलो हेरोइन बरामद की, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: March 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के पूरी तरह खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘ युद्ध नशों विरुद्ध ‘ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तरनतारन पुलिस ने पाकिस्तान और अमेरिका स्थित ड्रग सिंडिकेट से जुड़े एक तस्कर को 15 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

Contents
  • तस्करी गैंग का पर्दाफाश
  • FIR दर्ज

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्षप्रीत सिंह निवासी रोडांवाला, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ-साथ आरोपी द्वारा नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटर (पी बी 02 सीजे 4165) को भी जब्त कर लिया है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

तस्करी गैंग का पर्दाफाश

यह सफलता तरनतारन पुलिस द्वारा एक दिन पहले ही 6 किलो हेरोइन के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करने और तस्करी गैंग का पर्दाफाश करने के बाद मिली है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप अमेरिका स्थित तस्कर गुरनाम कालोवाल ने भेजी थी, जो पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर पहलवान के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि यह गिरोह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में नशे की खेप भेज रहा था।

उन्होंने यह भी बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हर्षप्रीत सिंह भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन की खेप प्राप्त कर स्थानीय तस्करों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। इसके अलावा, वह अपने अमेरिका स्थित हैंडलर के निर्देशों पर नशे के पैसे हवाला चैनलों के जरिए भेज रहा था। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

FIR दर्ज

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए तरनतारन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अभिमन्यु राणा ने बताया कि आरोपी हर्षप्रीत सिंह की तस्करी गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज, डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी और डीएसपी स्पेशल क्राइम गुरिंदर पाल नागरा की अगुवाई में सीआईए की टीमों ने यह ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने आरोपी को रख सराय अमानत खां क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी एक्टिवा स्कूटर पर किसी को नशे की खेप पहुंचाने जा रहा था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अब सप्लायर, डीलर और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी संभव है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 66, दिनांक 31 मार्च 2025, थाना सदर तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: बरिंदर कुमार द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बने चार माइनरों और पुल का उद्घाटन
Next Article Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, कई कोठियों और दुकानों पर एक्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.