मनोरंजन: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। इंडियन आइडयल 3 के विजेता रह चुके प्रशांत तमांग का 43 की उम्र में निधन हो गया है। सूत्रों की मानें तो प्रशांत का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है हालांकि अभी तक इस बात का कंफर्मेशन नहीं मिला है। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
म्यूजिक पार्टनर ने किया कंफर्म
प्रशांत के म्यूजिक पार्टनर भावेन धनक ने इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने दुख जताते हुए लिखा कि – ‘विश्वास नहीं होता है कि तुम चले गए मेरे भाई’। जानकारी के अनुसार, प्रशांत तमांग का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कार्डियक अरेस्ट आने के दौरान वो दिल्ली के जनकपुरी में स्थित अपने घर में ही थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत अस्पताल में ले जाया गया था। मगर वहां पर पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छोटी उम्र में हुआ था पिता का निधन
प्रशांत का जन्म 4 फरवरी 1983 में हुआ था। वो दार्जिलिंग के पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। पिता की मौत के बाद वो पढ़ाई छोड़कर अपने परिवार को संभालने के लिए पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी करने लगे थे।
इसके बाद साल 2007 में प्रशांत ने सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ में भी पार्टिसिपेट किया था। शो में उन्होंने अपनी गायकी से सबको दीवाना बना दिया था। इसके बाद घर-घर में लोग उनके फैन हो गए थे। अपने टैलेंट के दम पर प्रशांत ने ‘इंडियन आइडल सीजन-3’ का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी प्रशांत ने अपने लक अजमाया था। वो मशहूर सीरीज ‘पाताल लोक’ में भी दिखे थे। उनकी दमदार एक्टिंग फैंस को काफी पसंद भी आई थी। इसके अलावा वो कई रिजनल फिल्मों में भी नजर आ चुके थे।
Leave a Reply