Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं: तरुनप्रीत सिंह सौंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Mahabir
Last updated: April 1, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/बरनाला। Punjab News: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत आज ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने ज़िला प्रशासनिक परिसर, बरनाला के मीटिंग हॉल में जिले के सिविल, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

Contents
  • 4000 लोग शामिल
  • नोटिस जारी
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Saund) ने कहा कि पंजाब की युवाशक्ति को बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के लिए अब पंजाब में कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशे के खात्मे और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए यह व्यापक अभियान निरंतर जारी रखा जाए। इस दौरान सभी विभागों ने अपनी गतिविधियों की जानकारी दी।

Tarunpreet Singh Saund
Tarunpreet Singh Saund

4000 लोग शामिल

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने बताया कि जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ शपथ ली है और जिला प्रशासन द्वारा नशा छोड़ चुके युवाओं को प्रेरित कर अन्य लोगों को इस दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 4000 लोग शामिल हुए। अब गांवों में नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे।

सौंद ने प्रशासन को निर्देश दिए कि हर गांव और शहर में नुक्कड़ नाटक कराए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नशे की दलदल में फंसे लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर ज़िला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज़ आलम ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियानों और नशीले पदार्थों की बरामदगी के बारे में जानकारी दी।

नोटिस जारी

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पिछली सरकारों ने नशे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले तीन वर्षों से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में मंत्रियों को अभियान के तहत विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, बरनाला द्वारा इस अभियान के तहत 391 फार्मों की जांच की गई, जिनमें से 36 फार्मों पर नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई। 3 फार्मों को सील किया गया, 2 फार्मों के लाइसेंस रद्द किए गए और 1 करोड़ की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा 11 फार्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

गौरतलब है कि बरनाला पुलिस ने इस अभियान के तहत 277 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 किलो पोस्त और करीब 7500 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। नशा तस्करी से जुड़े एक घर को भी ध्वस्त किया गया है।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बरनाला जिले की 175 पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर पुलिस का साथ देने का वचन दिया है। सौंद ने कहा कि यदि इसी तरह लोगों का समर्थन मिलता रहा तो हम जल्द ही इस जंग को जीत लेंगे।

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद को पुलिस द्वारा सलामी दी गई। बैठक में विधायक लाभ सिंह उग्गोके, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट रामतीर्थ मन्ना , हरिंदर सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अनुप्रिता जौहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सतवंत सिंह, एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली, एसडीएम हरकंवलजीत सिंह, एसडीएम ऋषभ बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस ने राज्य भर के 147 रेलवे स्टेशनों पर चलाया तलाशी अभियान
Next Article Jalandhar News: जालंधर में मेयर के इलाके में आधी रात नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, देखें Live
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.