Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बरसात में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

Jalandhar News: बरसात में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बरसात में पुलिस ने बदमाश का किया Encounter, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश में भी पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वहीं आज बरसात में देहात के अलावलपुर रोड पर स्थित से गांव डोला के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। जहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी घायल हुआ है और गोली उसकी बाजू में लगी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार अलावलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआइ परमजीत सिंह पुलिस टीम सहित गश्त के दौरान अलावलपुर से गाँव डोला की ओर जा रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर एक खाली प्लॉट की ओर भागने लगा और बारिश के कारण उसका बाइक फिसल गया, जिस कारण वह गिर गया। पुलिस उसके पीछे भागी तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई तो आरोपी की बाज़ू में एक गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उसके पास से एक पिस्तौल और रौंद बरामद किए है।

बता दें कि जालंधर से भोगपुर हाईवे किशनगढ़ चौक के पास स्थित पेट्रोल पर 19 दिसंबर के दिन कालेज की प्रधानगी को लेकर इकट्ठे हुए एक पक्ष में 3 कार में सवार हो आए बदमाशों ने 12 से 15 रौंद गोलियां चली थी। गोलियां चलने के दौरान पेट्रोल पर खड़े युवक 50 से 70 युवकों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवदासपुरा के रहने वाले गुरप्रीत गोपी और सौरव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों ने खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपी जतिंदर और रक्षित के पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गांव भुलत्थ के रहने वाले लवप्रीत उर्फ लभी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आज दबोच लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here