Home Punjab>Amritsar Punjab News: बरसात में गोल्डन टेंपल की आलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

Punjab News: बरसात में गोल्डन टेंपल की आलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

0
Punjab News: बरसात में गोल्डन टेंपल की आलौकिक तस्वीरें आई सामने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में देर रात से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं आज सुबह अमृतसर में तेज हवा के साथ के साथ वर्षा अभी भी जारी है। बारिश से तापमान से एका बरा फिर से ठंड बढ़ गई। वहीं इस बरसात में श्री सचखंड साहिब से आलौलिक तस्वीरें सामने आई है।

जहां बरसात में भी भारी गिनती में बसंत पंचमी पर संगत दरबार साहिब माथा टेकने के लिए पहुंच रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी वर्षा की भी संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को ज्यादा जरूरी काम नहीं होने पर घर से नहीं निकलना चाहिए।

वहीं जनवरी के आखिरी सप्ताह में हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए खाद के बराबर साबित होगी। बारिश के कारण तेले सहित कई मौसमी बीमारियों से गेहूं की फसल का बचाव होगा। इसके साथ ही किसानों का सिंचाई के लिए खर्च होने वाला डीजल भी बचेगा। नमी और ठंडक बढ़ने से गेहूं में बाली फूटने की प्रक्रिया तेज होगी। हालांकि ओले गिरने से गेहूं की फसल को आंशिक नुकसान हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here