नगालैंडः भारत का एक उत्तर पूर्वी नगालैंड के किफाइर में आज शुक्रवार सुबह 4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र धरती के 90 किलोमीटर नीचे रहा। अभी तक भूकंप से किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है। NCS ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की है। वहीं भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भूकंप के झटकों को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है।