Home Chandigarh बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

0
बारिश का कहर, मकान की छत गिरने से 3 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

उधर, अस्पताल में ट्रामा सेंटर के नए इमारत की सिलिंग गिरी, सड़क पर बिजली का पोल और पेड़ गिरा

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोबिंदपुर इलाके में 1119 मकान में यह हादसा हुआ है, जहां मनीमाजरा में बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए। घायलों की पहचान सन्नी गौरव और राहुल घायल के रूप में हुई है। मलबे में बच्चों के दबने के बाद रेस्क्यू करके बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस के अनुसार, बच्चे घर में खेल रहे थे, इस दौरान अचानक मकान की छत की गिर गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मकान काफी पुराना था। हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण उसकी संरचना कमजोर हो गई थी, जिससे छत गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी विजय सिंह और मनीमाजरा थाना प्रभारी मनिंदर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दूसरी ओर सेक्टर 32 से घटना सामने आई है, जहां अस्पताल में ट्रामा सेंटर के नए इमारत की सिलिंग गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड बाल बाल बच गए। यह इमारत नई बनी थी। जानकारी के अनुसार इमारत में कई जगह से सिलिंग गिरी है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। मोहाली के फेज 7 में बिजली का पोल और पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। मोहाली के फेज 1 में पुलिस स्टेशन के बाहर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। इस घटना को लेकर कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं मोहाली के फेज 5, 7, 10 और 11 में भी पेड़ गिरने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here