Jalandhar News: सड़क हादसे में युवक की मौत

जालंधरः जालंधर से नकोदर हाईवे पर अड्डा लांबडा के पास 25 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानपुर के रहने वाले अभिषेक उर्फ रोहित के रूप में हुई है, जिसे एक ऑटो चालक ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के दौरान घटनास्थल से निकल रहे व्यक्ति ने रास्ते में युवक को गिरा हुआ देखा था और एक्सीडेंट में युवक की टांग उसके शरीर से अलग हो चुकी थी। उसने इंसानियत दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा उसके परिवारिक मेंबरों को सूचित किया गया, जिन्होंने बताया कि रोहित किसी काम से बाहर गया था लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला की एक्सीडेंट हो गया है और हादसे में उसकी मौत हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *