Punjab News: एक्ट्रेस Mandy Thakkar ने पति Shekhar Kaushal से लिया तलाक, जानें वजह

Written by

in

Mandy Takhar Divorces Shekhar Kaushal News: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और उनके पति शेखर कौशल अब अलग हो चुके हैं। दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट ने दोनों की ओर से दायर की गई संयुक्त अर्जी पर सुनवाई करते हुए पहले मोशन को मंजूरी दे दी।

कोर्ट ने आपसी सहमति से दायर अर्जी को किया स्वीकार
मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल ने फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। इस मामले में मैंडी की ओर से पेश हुए एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों की पहली अर्जी को स्वीकार कर लिया है। इसका मतलब है कि तलाक की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है।

शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था
शेखर और मैंडी की शादी हाल ही में हुई थी। दोनों ने 13 फरवरी 2024 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाजों (आनंद कारज) से शादी की थी। इसके अगले दिन यानी 14 फरवरी 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों से भी विवाह किया गया था।शेखर कौशल एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए दोनों धर्मों के अनुसार शादी की गई थी।

फिलहाल अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं दोनों
तलाक की अर्जी से पहले ही दोनों अलग-अलग शहरों में रह रहे थे। मैंडी ठक्कर इस समय मुंबई में रह रही हैं जबकि शेखर कौशल मोहाली में रहते हैं।

एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने साफ किया कि तलाक से जुड़े सेटलमेंट और शर्तों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की सहमति से यह फैसला लिया गया है और सभी शर्तें पूरी तरह गोपनीय रखी गई हैं। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप या सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

कौन हैं शेखर कौशल?
शेखर कौशल एक फिटनेस एक्सपर्ट और सीईओ हैं। वे फिटनेस इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं और खासतौर पर जिम ट्रेनिंग के क्षेत्र में उनकी पहचान है। उन्होंने कई सेलेब्रिटीज के साथ भी काम किया है।

कैसे हुई थी मैंडी और शेखर की पहली मुलाकात?
शेखर कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात शिमला में हुई थी। उस समय पंजाबी फिल्म ‘हाय मेरी मोटो’ की शूटिंग चल रही थी। शेखर उस फिल्म में एक सेलिब्रिटी के फिटनेस ट्रेनर के तौर पर जुड़े हुए थे।

शेखर ने बताया कि शूटिंग के दौरान वे लिविंग रूम में अकेले बैठे थे। तभी मैंडी शूट खत्म करके लौटीं और कहा कि उन्हें भूख लगी है। वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ने लगीं।

शेखर ने हंसते हुए बताया था कि जब मैंडी ने उन्हें डेट पर बुलाया, तो वे निक्कर और टी-शर्ट पहनकर चले गए। उनकी पहली डेट बहुत साधारण थी और कार में ही चिकन पार्टी हुई थी।

सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं मैंडी ठक्कर
मैंडी ठक्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *