Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना का मुख्य आरोपी काबू, SSP Virk ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

जालंधरः ग्रामीण पुलिस ने पुलिस स्टेशन गोराया के तहत आने वाले गांव महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना के संबंध में तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एस. हरविंदर सिंह विर्क एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और बेअदबी की घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें जसप्रीत कौर ने गुरुद्वारे में बेअदबी को लेकर शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी चेक की गई जिसके बाद गोराया थाना में केस दर्ज कर एक युवक को काबू किया है जो अभी 10वीं का छात्र है और जुवेनाइल है। युवक मानसिक तौर पर भी पूरी तरह ठीक नहीं है। बच्चे की पूछताछ में सामने आया है कि घर के कुछ लोगों का किसी के साथ झगड़ा था और बच्चे के मन में ख्याल आया कि मामले को इस तरह उलझाना चाहिए। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। बच्चे को लेकर जांच की जा रही है और मामले की संजीगता को देखते हुए कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने यह भी आश्वासन दिया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है और जालंधर ग्रामीण पुलिस सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *