Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में रेत और बजरी की कीमतें घटेंगी, माइनिंग पालिसी में होगा बदलाव, CM भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब में रेत और बजरी की कीमतें घटेंगी, माइनिंग पालिसी में होगा बदलाव, CM भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला

Mahabir
Last updated: April 3, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में मंत्रिमंडल (Punjab Cabinet) ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में अवैध खनन को रोकने और रेत व बजरी की कीमतों को और कम करने का रास्ता साफ कर दिया। इस संबंध में निर्णय यहां मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनके सरकारी आवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

Contents
  • खनन लीज के लिए आवेदन
  • खनन क्षेत्र में एकाधिकार होगा खत्म
  • पिट-हेड कीमत 7 रुपए प्रति क्यूबिक फीट
  • मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रस्तावों को मंजूरी
  • सत्संग और कीर्तन धार्मिक गतिविधियां
  • स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ को हरी झंडी
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब राज्य माइनर मिनरल नीति’ में संशोधन करने के लिए सहमति दे दी है। इसका उद्देश्य बाजार में कच्चे माल की आपूर्ति बढ़ाना, अवैध खनन और भ्रष्टाचार को कम करना, राज्य का राजस्व बढ़ाना और खनन क्षेत्र में संभावित एकाधिकार को खत्म करना है।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

खनन लीज के लिए आवेदन

यह संशोधन क्रशर माइनिंग साइट्स (सी.आर.एम.एस.) से संबंधित है, जिसके तहत क्रशर मालिक, जिनके पास बजरी वाली जमीन है, अब खनन लीज प्राप्त कर सकेंगे। इस कदम से अन्य राज्यों से खनन सामग्री की अवैध परिवहन पर रोक लगने की संभावना है। इससे बाजार में कुचली हुई रेत और बजरी की उपलब्धता बढ़ेगी, जो राज्य में विकास गतिविधियों के लिए आवश्यक है।

इसी तरह लैंडऑनर माइनिंग साइट्स (एल.एम.एस.) के तहत रेत वाली जमीनों के मालिकों को सुविधा होगी और वे खनन लीज के लिए आवेदन कर सकेंगे तथा खनन सामग्री को सरकार द्वारा निर्धारित कीमतों पर खुले बाजार में बेच सकेंगे।

खनन क्षेत्र में एकाधिकार होगा खत्म

पहले जमीन मालिकों की सहमति न होने के कारण कई खनन स्थल कार्यशील नहीं थे, क्योंकि जमीन मालिक अपनी जमीन से किसी अज्ञात व्यक्ति को खनन की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं होते थे। एल.एम.एस. की शुरुआत से कार्यशील खनन स्थलों की संख्या बढ़ेगी, जिससे बाजार आपूर्ति बढ़ने के साथ-साथ राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा। यह कदम खनन क्षेत्र में एकाधिकार को खत्म करेगा।

Punjab Cabinet led by Chief Minister Bhagwant Singh Mann
Punjab Cabinet led by Chief Minister Bhagwant Singh Mann

इसके अलावा, डिप्टी कमिश्नरों को सरकारी और पंचायती जमीनों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) जारी करने का अधिकार दिया गया है, क्योंकि वे इन जमीनों के संरक्षक होते हैं। यह बदलाव प्रक्रिया को सुचारु बनाएगा और सरकारी जमीनों पर खनन स्थलों के संचालन को तेज करेगा।

पिट-हेड कीमत 7 रुपए प्रति क्यूबिक फीट

रेत पर रॉयल्टी बढ़ाकर 1.75 रुपए प्रति क्यूबिक फीट कर दी गई है, जिसकी पिट-हेड कीमत 7 रुपए प्रति क्यूबिक फीट है। बजरी/आर.बी.एम. पर रॉयल्टी बढ़ाकर 3.15 रुपए प्रति क्यूबिक फीट कर दी गई है, जिसकी पिट-हेड कीमत 9 रुपए प्रति क्यूबिक फीट है। मंत्रिमंडल ने दोहराया कि पंजाब सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये संशोधन न केवल खनन के हितधारकों की जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि पूरे राज्य में खनन गतिविधियों के कानूनी और पारदर्शी संचालन के लिए एक उपयुक्त ढांचा भी स्थापित करेंगे। इस नीति का लक्ष्य पर्यावरण और नियामक मानकों को बनाए रखते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के प्रस्तावों को मंजूरी

इसी तरह ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। यात्रा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, जिसमें वातानुकूलित यात्रा, आरामदायक आवास और भोजन-पान की व्यवस्था आदि सुविधाएं शामिल होंगी। यात्रा को यादगार बनाने के लिए सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को स्मृति-चिन्ह के रूप में उपहार भी दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि 50 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना हर जाति, धर्म, आय और क्षेत्र के लोगों के लिए है। पंजाब के सभी शहरों और गांवों के लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यात्रा का उद्देश्य राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मूर्त रूप देना है और इसमें सभी प्रमुख धार्मिक स्थानों की यात्राएं शामिल होंगी।

Punjab Cabinet led by Chief Minister Bhagwant Singh Mann
Punjab Cabinet led by Chief Minister Bhagwant Singh Mann

सत्संग और कीर्तन धार्मिक गतिविधियां

प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान सत्संग और कीर्तन आदि धार्मिक गतिविधियां भी होंगी। यात्रा पूरी होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है और यदि जरूरत पड़ी तो इसे और बढ़ाया जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने वालों के लिए पंजीकरण अप्रैल के आखिरी सप्ताह से शुरू होगा और यात्रा मई में शुरू होगी।

स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ को हरी झंडी

मंत्रिमंडल ने राज्य में ‘स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम’ (विद्यार्थियों को प्रेरणा देने का प्रयास) लागू करने के लिए हरी झंडी दे दी है, जिसके तहत आई.ए.एस./आई.पी.एस. अधिकारी राज्य भर के ग्रामीण स्कूलों को गोद लेंगे और विद्यार्थियों को अपने जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।

यह पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले राज्य के 80 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में शुरू होगा और प्रत्येक अधिकारी को पांच साल के लिए स्कूल आवंटित किया जाएगा, चाहे इस दौरान उनकी तैनाती कहीं भी हो। इस कदम से आई.ए.एस./आई.पी.एस. अधिकारियों का विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद होगा, जिससे शिक्षा का माहौल और अधिक अनुकूल होगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा

ये अधिकारी जहाँ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा देंगे, वहीं शिक्षकों के कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे। ये अधिकारी इन स्कूलों के विकास को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये अधिकारी बॉस के रूप में नहीं, बल्कि मार्गदर्शक के रूप में प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्वैच्छिक होगा और इसमें रुचि रखने वाले अधिकारियों को अपनी पहले से निर्धारित ड्यूटी के साथ-साथ इस कर्तव्य को निभाना होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब में ई.वी. बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने पर दिया जोर
Next Article Jalandhar News: जालंधर के MTP दफ्तर में सरकारी फाइलों को खुर्द-बुर्द करने के आरोप पर RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.