Jalandhar News : Delhi के बाद अब Punjab में इतिहास रचेगी BJP, देखें वीडियो

जालंधर: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जैसे कई दिग्जो को विधानसभा चुनाव में हर का सामना करना पड़ा। 27 साल बाद भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज करके बहुमत का आंकड़ा पार किया। मीडिया से बात करते हुए कालिया ने कहा कि समय में करवट ली है और एतिहास की रचना हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने दिल्ली को स्टेट बनाकर लोगों की मांग को पूरा किया था। जिसके बाद दिल्ली में पहले मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना बने, जिसके बाद साबसिंह वर्मा और सुष्मा स्वराज बने। कालिया ने कहा कि आज दिल्ली मॉडल पूरी तरह से दिल्ली के लोगों ने धवस्त कर दिया।

इस चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए, मनीष सिसोसिया हार गए। उन्होंने कहा कि वहीं केजरीवाल के हारने से पहले जारी बयान में कहा गया था कि अगर उन्होंने काम नहीं करवाए तो उन्हें वोट ना देना, इस पर कालिया ने कहा कि वह ठीक रहे है और एक बार मां सरस्वती जुबान पर जरूर बैठती है। ऐसे में उनकी पुकार को सुनकर और लोगों ने उनके झूठे वादों को नकारकर सत्ता से बाहर कर दिया। जिसके बाद दिल्ली के लोगों का भाजपा ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है और अब पंजाब की बारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नगर निगम चुनाव में ही आप पार्टी जोड़-तोड़कर सत्ता में आई है। कालिया ने कहा कि अक्सर लोकल बॉडी चुनाव में मौजूदा सरकार बड़ी बहुमत से सत्ता में वापसी करती है लेकिन इस बार आप पार्टी को जोड़ तोड़ कर मेयर का ऐलान करना पड़ा। उन्होंने कहा जिस तरह दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने इतिहास रचा है इस तरह अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी भाजपा इतिहास रचेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *