Home Punjab>Amritsar Punjab News: सार्वजनिक शौचालय में पैसों को लेकर विवाद, 3 युवकों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Punjab News: सार्वजनिक शौचालय में पैसों को लेकर विवाद, 3 युवकों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

0
Punjab News: सार्वजनिक शौचालय में पैसों को लेकर विवाद, 3 युवकों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

अमृतसरः गोल्डन टेंपल के सामने बने एक सार्वजनिक शौचालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक शौचालय में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल रील में युवक आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि शौचालय में नशीला पदार्थ पड़ा हुआ था। वीडियो के साथ युवकों ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा, साथ ही वीडियो को पंथ के वारिस लिखकर साझा किया गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल, यह मामला धार्मिक स्थल के आसपास व्यवस्था, सार्वजनिक मर्यादा और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों की जिम्मेदारी को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी देते शौचालय में कार्यरत कर्मचारी अनुज कुमार यादव ने बताया कि युवकों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। अनुज ने कहा, घटना वाले दिन तीन युवक शौचालय में आए थे और वे बिना शुल्क दिए शौचालय का इस्तेमाल करना चाहते थे। कर्मचारी का आरोप है कि जब उनसे शुल्क देने की बात कही गई, तो युवक बहस करने लगे। युवकों का कहना था कि चूंकि शौचालय गुरुद्वारे के सामने स्थित है, इसलिए इसे मुफ्त में इस्तेमाल करने दिया जाना चाहिए।

कर्मचारी अनुज कुमार यादव का आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और 3 युवक थे जिनमें से दो बाहर थे और एक अंदर जिसने गुस्से में आकर शौचालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पुलिस वायरल वीडियो और शौचालय कर्मचारी के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here