Jalandhar News: शादी में हुआ हंगामा, पैलेस में बाउंसरों की गुंडागर्दी, बैंड कर्मियों को पीटा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड स्थित एक पैलेस में भारी हंगामा हो गया। जहां पैलेस में तैनात बाउंसरों ने एक रिहान बैंड पार्टी के सदस्यों और उनके साथ आए एक बच्चे पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह कपूरथला से आए रिहान बैंड के लोग है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनकी मदद नहीं की और जब सबूत के तौर पर वह वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ उलझ गए और उससे मोबाइल छीनने लगे, जो कि वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शादी के लिए पार्टी भी कपूरथला से रमाडा होटल के पास से आई थी।

आरोप है कि मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद बाउंसरों ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दी और बुजुर्ग बैंड मास्टर की पगड़ी उतारने तक की धमकी दे डाली। आरोप है कि पार्टी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। इस दौरान एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, जिसे 7 से 8 लोगों ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पीड़ित बैंड मास्टर ग्रंथी सिंह ने बताया कि उनकी बैंड पार्टी को एक क्लाइंट ने बुक किया था। जब वे अपना काम कर रहे थे, तो वहां मौजूद 7-8 बाउंसरों ने उन्हें बेवजह परेशान करना शुरू कर दिया। विवाद तब बढ़ा, जब बाउंसरों ने बैंड बजाने से रोका, जबकि पार्टी (मेजबान) उन्हें बजाने के लिए कह रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाउंसरों ने एक छोटे बच्चे को निशाना बनाया और उसे सीढ़ियों के नीचे ले जाकर लातों और घूसों से बेदर्दी से पीटा।

पीड़ित ने भावुक होते हुए बताया कि जब उन्होंने बच्चे को बचाने की कोशिश की, तो बाउंसरों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। बाउंसरों ने बुजुर्ग को धमकी देते हुए कहा की तू सरदार है, तेरी इज्जत करते हैं, नहीं तो तेरी पगड़ी उतार कर हाथ में दे देंगे। पीड़ित का कहना है कि वे गुरु घर के सेवादार (ग्रंथी) हैं और अपनी पगड़ी की शान के लिए पीछे हट गए, ताकि मर्यादा बनी रहे।

जब बाउंसरों की गुंडागर्दी हद से पार हो गई, तो पीड़ित ने सबूत के तौर पर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। आरोप है कि बाउंसरों ने तुरंत उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित के अनुसार, पैलेस के मैनेजर ने भी उनकी मदद करने के बजाय उन्हें ही वहां से जाने को कहा, जबकि बच्चा चोट के कारण निढाल पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने रामा मंडी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बैंड पार्टी का कहना है कि वे केवल अपनी मेहनत की रोटी कमाने आए थे, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पैलेस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और उन बाउंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिन्होंने एक मासूम बच्चे और बुजुर्ग की पगड़ी का अपमान किया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *