Jalandhar News: 2 दिन बंद रहेंगी मीट और शराब की दुकानें

जालंधर,ENS :जालंधर में जिला प्रशासन ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के दोनों दिन 11 और 12 फरवरी को मीट और शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 11 फरवरी को जालंधर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इसे लेकर जालंधर में 2 दिन यानि 11 और 12 फरवरी को शोभा यात्रा मार्ग व धार्मिक समारोह वाली जगह के पास मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते 2 दिन ये दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *