Home Punjab>Ludhiana Punjab News : 3.34 किलो हेरोइन और पिस्टल सहित 4 गिरफ्तार

Punjab News : 3.34 किलो हेरोइन और पिस्टल सहित 4 गिरफ्तार

0
Punjab News : 3.34 किलो हेरोइन और पिस्टल सहित 4 गिरफ्तार

लुधियाना : जगराओ के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान से आई नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहे कार सवार चार लोगों को तीन किलो हेरोइन, पिस्टल और 30 हज़ार ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया।

इस मामले में जानकरी देते हुए एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि एसपी डी. राजन शर्मा, डीएसपी कुलवंत सिंह और सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुखदेव सिंह की अगुवाई में रायकोट इलाके के तलवंडी राय दाना मंडी पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका गया। जिसमें 4 लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर 3 किलो 34 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्टल और 30 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जसा पुत्र राजिंदरपाल सिंह निवासी ऐतियाना, प्रिंस पुत्र रवि कुमार निवासी करवैल गेट, देव कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी कच्चा मलख रोड जगराओं और हरप्रीत सिंह उर्फ मप्पा पुत्र जसीवीर सिंह निवासी मोहल्ला न्यू आबादी अटारी के रूप में हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि हेरोइन तस्करी के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here