Home Punjab>Amritsar Punjab News : दर्दनाक सड़क हादसे मे दंपति की हुई मौत, कार चालक मौके से फरार

Punjab News : दर्दनाक सड़क हादसे मे दंपति की हुई मौत, कार चालक मौके से फरार

0
Punjab News : दर्दनाक सड़क हादसे मे दंपति की हुई मौत, कार चालक मौके से फरार

अमृतसर : थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव प्रीत नगर और वैरौके की रिंग रोड पर कार और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में दंपती की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान फतेह सिंह (45) और बलजीत कौर (40) वासी गांव लोपोके के रूप मे हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार फतेह सिंह और बलजीत कौर गांव भीलोवाल कच्चा से लोपोके की ओर मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। जब वह वैरौके से प्रीत नगर के बीच पहुंचे, तो सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार नंबर एच.आर.10 डब्ल्यू 4154 से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

जिसके बाद दोनों को गम्भीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here