घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया।घोड़ा ट्राले और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत#BreakingNews #RoadAccident #AamneSamneTakkar #GhodaTraila #TruckCollision #FatalAccident #2Dead #HighwayAccident pic.twitter.com/sZenzWLtkq
— Encounter India (@Encounter_India) February 5, 2026
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय चलने वाली ट्रालियों और अन्य गति वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उनका कहना है कि सड़क पर रोशनी की कमी, रिफ्लेक्टर न लगना और ट्रैफिक नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था के कारण ऐसे हादसे अक्सर सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क को दोबारा सुचारू कर दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय सड़क पर चलते हुए विशेष सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।