Home Punjab>Amritsar Punjab News: जीजा और 8 माह की गर्भवती बहन को पीटा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: जीजा और 8 माह की गर्भवती बहन को पीटा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: जीजा और 8 माह की गर्भवती बहन को पीटा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पैसे के लेन-देन को लेकर जीजा और साले के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। जीजा ने अपने सालों पर उसके साथ मारपीट करने और उसकी 8 माह की गर्भवती पत्नी को भी पीटने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते अमनदीप सिंह निवासी सुल्ताविंड रोड के निवासी हैं। बरसती नाले के पास उनका फैशन फोरेवर के नाम से कपड़ों का शोरुम है। उनके 2 बच्चे हैं और वह अपना जीवन अच्छे से बिता रहे हैं, लेकिन उनके 4 साले उनसे पैसों की मांग करते रहते हैं। उसने कई बार उनको पैसें दिए भी हैं, लेकिन वह पैसे लेकर वापस नहीं करते हैं। पीड़ित जीजा ने आरोप लगाया है कि बीते दिन उसके साले ने न सिर्फ उसे पीटा, बल्कि उसकी पत्नी, जो 8 महीने की प्रेग्नेंट है, को भी बेरहमी से मारा।

पीड़ित के मुताबिक, उसके जीजा उससे पैसे मांगते रहते थे और पैसे के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस बार जब उसने पैसे देने से मना कर दिया, तो जीजा ने उसके साथ गाली-गलौज की और झगड़ा हिंसक हो गया। आरोप है कि प्रेग्नेंट महिला के पेट और पैरों में मारा गया, जिसके बाद उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। पीड़ित ने कहा कि उसके पास मेडिकल रिपोर्ट है और उसने अपनी पत्नी का इलाज भी करवाया है।

वहीं, जब इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से संपर्क किया गया तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि यह दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन से जुड़ा पुराना विवाद है। पुलिस के मुताबिक, एक तरफ पैसे का लेन-देन है तो दूसरी तरफ एक गाड़ी का भी मामला है, जिसे साले ने अपने नाम पर निकलवाकर जीजा को दिया था और उसके पैसे जीजा ने अभी तक वापस नहीं किए। इसी वजह से यह विवाद बढ़ गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here