Jalandhar News: Ragha TVS Showroom के सेल्समैन के मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कपूरथला चौक स्पोर्ट्स कालेज के पास स्थित दो पहिया वाहन शोरूम के सेल्समैन की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया हैं। लेकिन दो साथी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया हैं। रिमांड दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए हथियारों को बरामद करने में जुटी हुई हैं।

पुलिस को प्राथमिक जांच में सामने आया कि कृष्ण की जगदीप सिंह के साथ शोरूम के रिसेप्शन काउंटर में बैठने को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसकी बात कृष्ण ने मन में रखी थी और फिर दो दोस्तों को साथ लेकर रात को छुट्टी होने के बाद जगदीप सिंह पर हमला कर दिया था और इलाज के 27 दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी। हमले के बाद आरोपी कृष्ण पुलिस से बचने के लिए मथुरा भाग गया था।

जिसका इनपुट पुलिस को मिला तो पुलिस मथुरा पहुंच गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल को बंद कर लिया था। पुलिस टीम को इनपुट मिला कि कृष्ण वकीलों से मिलने के लिए जा रहा था तो पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया। एसीपी नार्थ पंकज ने बताया कि उन्होंने जगदीप की मौत के बाद हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही हैं। बता दे कि स्पोर्ट्स कालेज के पास स्थित दो पहिया वाहन शोरूम के वर्कशाप में काम करने वाले युवक कृष्ण ने सेल्समैन जगदीप की हत्या कर दी थी। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था और परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *