Home Himachal>Mandi राजमहल होटल में शादी समारोह दौरान विवाद, साले ने जीजा को किया लहूलुहान

राजमहल होटल में शादी समारोह दौरान विवाद, साले ने जीजा को किया लहूलुहान

0
राजमहल होटल में शादी समारोह दौरान विवाद, साले ने जीजा को किया लहूलुहान

मंडीः जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक राजमहल होटल में चल रही एक शादी के दौरान साले ने अपने ही जीजा पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

जानकारी देते सौली खड्ड निवासी 39 वर्षीय वरुण गोयल ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने राजमहल होटल गया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे, जब वह होटल के भीतर थे, तभी उनके साले गौरव कपूर (निवासी मोती बाजार) ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी कारण गौरव ने अपने जीजा को गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित वरुण गोयल के अनुसार, गौरव कपूर पहले भी उनके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है, जिसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम मंडी को भी दी गई थी। हालांकि, पारिवारिक गरिमा को देखते हुए उस समय मामला सुलझा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार गौरव ने सरेआम मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल वरुण को अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मंडी सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गौरव कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here