आश्रम के प्रमुख सेवादार माधव नन्द जी ने अतिथियों का फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें मंच तक ले जाया गया, जहां उन्होंने संत बाबा बाल जी महाराज तथा कथा व्यास गौरव शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
संत बाबा बाल जी महाराज ने भी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा बाल जी महाराज के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक स्थल व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।इस दौरान आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना