Home Himachal>Una वार्षिक महोत्सव का सातवां दिन, संत बाबा बाल जी आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वार्षिक महोत्सव का सातवां दिन, संत बाबा बाल जी आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
वार्षिक महोत्सव का सातवां दिन, संत बाबा बाल जी आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऊना /सुशील पंडित: संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम में चल रहे वार्षिक महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने सत्संग, भजन-कीर्तन और कथा का आनंद लेते हुए आध्यात्मिक वातावरण में भाग लिया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अपने प्रवचनों में संत बाबा बाल जी ने कहा कि सच्ची भक्ति ही मनुष्य के जीवन में सुख और संतोष का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने बताया कि भौतिक सुख क्षणिक होते हैं, जबकि ईश्वर की भक्ति से मिलने वाला आनंद स्थायी होता है। बाबा जी ने संगत को प्रेम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि सत्संग से मन की शांति बढ़ती है और व्यक्ति नकारात्मक विचारों से दूर रहता है। समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना विकसित करने के लिए आध्यात्मिकता आवश्यक है।महोत्सव के दौरान आश्रम में दिन-रात लंगर की व्यवस्था की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। सेवादार भक्तों की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार महोत्सव के आगामी दिनों में भी धार्मिक कार्यक्रम, कथा-प्रवचन और भजन-कीर्तन जारी रहेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।वहीं आज संत बाबा बाल जी के दरबार पहुंचे भाजपा परिकर सहित अनुराग ठाकुर , कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो, श्याम मिन्हास, बलवीर चौधरी,राम कुमार,पाहु लाल नेत्री संतोष सैनी ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आश्रम प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।
आश्रम के प्रमुख सेवादार माधव नन्द जी ने अतिथियों का फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें मंच तक ले जाया गया, जहां उन्होंने संत बाबा बाल जी महाराज तथा कथा व्यास गौरव शास्त्री जी को श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
संत बाबा बाल जी महाराज ने भी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा बाल जी महाराज के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक स्थल व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा प्रदान करते हैं।इस दौरान आश्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here