Jalandhar News : इस इलाके में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

शाहकोट : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। मृतक युवक की पहचान जगतार सिंह उर्फ कामा निवासी गांव सादिकपुर के तौर पर हुई है। मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और उसके बच्चे हैं। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि जगतार सिंह की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।

मृतक के छोटे भाई मुख्तियार सिंह ने बताया कि गत दिवस दोपहर गांव का ही एक युवक बड़े भाई जगतार सिंह को मेहतपुर क्षेत्र में अपने साथ ले गया था। इस दौरान गांव लोहगढ़ में नशे की ओवरडोज से जगतार सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि जगतार सिंह को फोन किया तो किसी ने बताया कि वह वहां गिरा पड़ा है, वहां जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही शाहकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। शाहकोट पुलिस के मुताबिक यह मौत मेहतपुर थाना इलाके में हुई है। थाना मेहतपुर की पुलिस देर रात गांव सादिकपुर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *