Home Chandigarh Punjab News: DGP Gaurav Yadav का आप्रेशन प्रहार 2.0 को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: DGP Gaurav Yadav का आप्रेशन प्रहार 2.0 को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: DGP Gaurav Yadav का आप्रेशन प्रहार 2.0 को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए “ऑपरेशन प्रहार 2.0” की शुरुआत कर दी है। इस बड़े अभियान की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने लाइव आकर दी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन कल से अगले 72 घंटे तक लगातार चलाया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस बार ऑपरेशन को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए फील्ड लेवल पर सीनियर अधिकारियों की सीधी निगरानी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुद सभी जिलों के एसएसपी ग्राउंड पर उतरेंगे और चल रही कार्रवाई का मौके पर जाकर जायजा लेंगे।

डीजीपी के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, शेल्टर देने वालों और अवैध नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध ठिकानों पर रेड, नाकाबंदी, सर्च ऑपरेशन और इंटेलिजेंस आधारित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जेल में बंद गैंगस्टरों के नेटवर्क पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

लाइव संबोधन में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि पुलिस को सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here