Home National चार्जिंग में लगी E-Rickshaw में हुआ ब्लास्ट, नवजात बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

चार्जिंग में लगी E-Rickshaw में हुआ ब्लास्ट, नवजात बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

0
चार्जिंग में लगी E-Rickshaw में हुआ ब्लास्ट, नवजात बच्चे सहित 5 घायल, देखें वीडियो

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चार्जिंग पर लगी ई रिक्शा की बैटरी में विस्फोट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान रोशन लाल, हिमांशु, मीनाक्षी,अंजली, रोहित और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पवन ठाकुर ने बताया कि घर में ई रिक्शा बैटरी को चार्जिंग पर लगा कर रखा हुआ था। इस दौरान अचानक बैटरी में विस्फोट हो गया और घर में आग लग गई। इस घटना में परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here