Home Himachal>Una मैहतपुर में ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित

मैहतपुर में ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित

0
मैहतपुर में ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर आयोजित

ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की मैहतपुर शाखा द्वारा गांव  बनगढ़  में वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बैंक द्वारा जन-सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा पीएमजेडीवाई (प्रधानमंत्री जनधन योजना) सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही पंजीकरण भी किया गया।

इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों द्वारा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, खाता खोलने की प्रक्रिया तथा वित्तीय लेन-देन को सुरक्षित तरीके से करने के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निःशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक मैहतपुर शाखा के शाखा प्रबंधक  सतीश सूद, फील्ड अधिकारी पंकज सैनी, कार्यालय सहायक अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी बताते हुए बैंक का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here