Jalandhar News: कांग्रेस विधायक के Business पार्टनर के ठिकानों पर रेड, मिले कई कंपनियों के कागजात

जालंधरः पूर्व मंत्री एवं पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता राणा गुरजीत सिंह के घर इंकम टैक्स विभाग ने चौथे दिन भी रेड की। सूत्रों के मुताबिक राणा गुरजीत सिंह के एक खासमखास वकील राजिंदर सिंह के घर रेड के दौरान 2 से 3 बेनामी कंपनियों के कागजात मिले हैं। यह कंपनियां राणा गुरजीत सिंह ने वकील राजिंदर सिंह के नाम पर खोली हैं, जिस संबंधी जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक वकील राजिंदर सिंह को कई कंपनियों में राणा गुरजीत सिंह ने डायरेक्टर भी बनाया हुआ है। विभाग सारी जानकारी इकट्ठा करके सबूत के तौर पर पेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक अभी तक कुल 10-15 कंपनियां बेनामी सामने आई हैं, जोकि अपने कर्मचारियों या उन कर्मचारियों के नाम पर खोली गई हैं, जोकि राणा गुरजीत सिंह की फर्मों में से काम छोड़ चुके हैं। उन सभी के घरों एवं अन्य ठिकानों पर जब जांच की गई तो कंपनियों के कागजातों के मुताबिक उनका राणा गुरजीत सिंह की कंपनियों के साथ ट्रांजैक्शन भी हुई हैं। सूत्रों की मानें तो करीब 30 बैंक लॉकर के बारे विभाग को पता चला है जिसमें से 2-3 लॉकर विभाग लॉकर खुलवाकर जांच कर चुका है। जहां से कैश भी रिकवर हुआ है। दूसरी ओर बाकी लॉकरों को इंकम टैक्स विभाग द्वारा सील कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *