Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। स्नेचरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि वह राह में चल रहे लोगों को रोककर निशाना बना रहे है। ताजा मामला गयासपुर के शांति नगर इलाके से सामने आया है जहां काम से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार 3 स्नेचर ने अपना शिकार बनाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे पीड़ित युवक अपने काम से पैदल घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार 3 युवक वहां पहुंचते हैं।

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को देखते ही अपनी गाड़ी उसके पास रोकी। बाइक चालक थोड़ा आगे जाकर रुक गया जबकि पीछे बैठे दो युवक तुरंत नीचे उतरे और पीड़ित को दबोच लिया। बदमाशों ने युवक के साथ हाथापाई की और डरा-धमकाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वीडियो में एक बात और सामने आई है। जिस वक्त बदमाश युवक को घेरा था उसी दौरान वहां से एक ऑटो और एक अन्य बाइक सवार गुजरे।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि उन्होंने वारदात को होते हुए देखा लेकिन किसी ने भी युवक की मदद करने या बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई फोन छीनने के बाद दोनों बदमाश दौड़कर अपनी बाइक पर बैठे और मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक कुछ दूर तक उनके पीछे भागा लेकिन बदमाशों की रफ्तार तेज होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं सका। इस मामले में पुलिस ने बताया कि उनके पास एख वीडियो सामने आया है लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here