Home Punjab>Ludhiana Punjab News: PUNBUS और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बुधवार को करेंगे चक्का जाम, देखें वीडियो

Punjab News: PUNBUS और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बुधवार को करेंगे चक्का जाम, देखें वीडियो

0
Punjab News: PUNBUS और PRTC कर्मियों ने खोला मोर्चा, बुधवार को करेंगे चक्का जाम, देखें वीडियो

लुधियाना: पनबस और पीआटीसी के कर्मचारियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल गिया है. ऐसे में आज पनबस और पीआरटीसी के कर्मियों द्वारा बस डिपो के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने मांगों को लेकर पूरा करने की अपील की और नारेबाजी की।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हर बार मीटिंग होती है और आश्वासन मिलता है। इस मीटिंग के बाद वह कई बार संघर्ष को स्थगित कर रहे है। उन्होंने कहा कि अभी तक मांगों को लेकर कोई ठोस हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि मीटिंगों में किए गए वादे केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं, जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है।

कर्मचारी संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने एलान किया कि 11 तारीख को पंजाब भर में ट्रैफिक जाम किया जाएगा और 12 तारीख को संगरूर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here