Jalandhar News: अचानक थाने पहुंचे पुलिस कमिश्नर Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने क्राइम की वारदातों में थाने में पेंडिंग केसों को लेकर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर आज पुलिस कमिश्नर थाना 1 में पहुंचे, जहां पेंडिंग केसों को लेकर जांच की गई। इस दौरान पेंडिंग केसों का जल्द निपटारा करने के आदेश जारी किए गए। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर ने बताया कि जालंधर के पुलिस थानों में एक माह पहले 3400 केस पेंडिंग पड़े हुए थे, लेकिन इस पर कार्रवाई करते हुए अब केसों में 900 केसों का निपटारा किया गया है।

उन्होंने कहा कि अन्य थानों में पेंडिंग केसों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारी की डयूटी लगाई गई है और एक सप्ताह तक केसों की जांच की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ माइनर केस शामिल है, जिनमें किसी लोगों का पीसीसी नहीं बन रहा या फिर लाइसेंस नहीं बन रहा है।

सीपी ने कहा कि इस मामले में या तो लोगों को काबू करके टू-कूट करवाया जाए। वहीं ट्रैवल एजेंटों को लेकर सीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर एसआईटी गठित कर दी गई और इस मामले में एसआईटी की टीम ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *