Home Punjab>Bathinda Punjab News: इन्फ्लुएंसर कमल कौर कत्ल मामले में अमृतपाल सिंह मेहिरों को लेकर कोर्ट का आया फैसला

Punjab News: इन्फ्लुएंसर कमल कौर कत्ल मामले में अमृतपाल सिंह मेहिरों को लेकर कोर्ट का आया फैसला

0
Punjab News: इन्फ्लुएंसर कमल कौर कत्ल मामले में अमृतपाल सिंह मेहिरों को लेकर कोर्ट का आया फैसला

बठिंडाः इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी कत्लकांड के मुख्य साजिशगार अमृतपाल सिंह मेहिरों को बठिंडा अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया है। दरअसल, कमल की हत्या के बाद आरोपी दुबई भाग गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए बठिंडा पुलिस ने उसके लुकआउट सर्कुलर के अलावा ब्लू कार्नर नोटिस भी जारी किया था।

उसकी तलाश के लिए लगातार इंटरपोल के साथ संपर्क में था, लेकिन घटना के 10 महीनों बाद भी पुलिस उसे खोज नहीं सकी। सरेंडर करने के लिए उसके घर पर नोटिस भी लगाए गए थे। अब उसे भगौड़ा करार देने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी करने में पुलिस को मदद मिलेगी।

इससे कुछ दिन पहले अमृतसर पुलिस ने महिरों को विदेशी भागने में उसकी मदद करने वाले रणजीत सिंह झबाल को गिरफ्तार किया था और बठिंडा पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कमल भाभी कत्लकांड में गिरफ्तारी की है। कत्ल करने के बाद कमल की पिछले साल 10-11 जून को बठिंडा की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी की करपिंग से लाश मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here