Home National बंद पड़ी Toll Line में घुसी बेकाबू Car, 6 कर्मियों को रौंदा, 1 की मौत

बंद पड़ी Toll Line में घुसी बेकाबू Car, 6 कर्मियों को रौंदा, 1 की मौत

0
बंद पड़ी Toll Line में घुसी बेकाबू Car, 6 कर्मियों को रौंदा, 1 की मौत

झुंझुनूंः सूरजगढ़-चिड़ावा मार्ग पर स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा पर बीती रात करीब 1 बजे एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारियों को रौंद दिया। दरअसल, कार बंद पड़ी टोल लाइन में घुसी और कर्मी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूरजगढ़ थाना प्रभारी दौलतराम ने बताया कि सूरजगढ़ की ओर से आ रही एक नेक्सा कार तेज स्पीड में थी। टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर टोल की उस लाइन में जा घुसी, जिसे बैरिकेड लगाकर बंद किया गया था। बंद लाइन के पास बने बूथ के नजदीक टोल कर्मचारी उम्मेद मेघवाल, पवन राजपूत, देवेंद्र और अन्य कर्मी बैठे हुए थे।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। नेक्सा कार टोल कर्मियों को रौंदते हुए वहां खड़ी एक बोलेरो कैंपर से जा टकराई। कार में सवार 2 युवक मौके से फरार हो गए। जबकि उम्मेद मेघवाल (32), निवासी श्यालू कलां की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here