Home National विदेशी छात्र को पानी गर्म करते रॉड से लगा करंट, दर्दनाक मौत

विदेशी छात्र को पानी गर्म करते रॉड से लगा करंट, दर्दनाक मौत

0
विदेशी छात्र को पानी गर्म करते रॉड से लगा करंट, दर्दनाक मौत

अजमेरः जिले की भगवंत यूनिवर्सिटी के अरावली होम्स में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक विदेशी छात्र की एक फ्लैट में करंट लगने से मौत हो गई। उसके शव को कृष्ण गंज थाना पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में रखा है। परिजनों के आने या परिजनों द्वारा एंबेसी के माध्यम से सहमति पत्र भेजे जाने के बाद ही छात्र का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

मृतक छात्र मोहम्मद ईलमुतसिर (22) निवासी कोस्ती, सूडान (अफ्रीका), जो अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी में बी फार्मेसी के सेकंड ईयर में पढ़ रहा था। वह अजमेर में राजकीय जनाना अस्पताल रोड स्थित अरावली होम्स-2 के फ्लैट संख्या 106 में रह रहा था। जहां बीती रात वह बाथरूम में बिजली रॉड लगाकर पानी गर्म कर रहा था। संभवत उस दौरान उसने पानी में हाथ डाल दिया या भूलवश उसका हाथ लग गया जिससे उसे करंट लग गया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसके अन्य साथी छात्र भी वहां पहुंचे जिन्होंने उसे गंभीर हालत में राजकीय जनाना अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने महिला अस्पताल होने की जानकारी देकर उन्हें अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

इसके बाद साथी छात्र उसे पंचशील स्थित्र क्षेत्रपाल हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन उन्होंने छात्र के मृत अवस्था में होने की जानकारी देकर जेएलएन हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। इस बीच छात्रों व अस्पताल प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल वार्डन विनोद कंजानी को सूचना दी। इसके बाद वह क्षेत्रपाल अस्पताल से छात्र को लेकर जेएलएन अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सीआईडी और एसपी ऑफिस में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here