Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, शहीद शाम सिंह अटारीवाला को किया याद, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, शहीद शाम सिंह अटारीवाला को किया याद, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, शहीद शाम सिंह अटारीवाला को किया याद, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार की तरफ से सिख इतिहास के महान योद्धा और अमर शहीद सरदार शाम सिंह अटारीवाला के 180वें शहादत दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने नारायणगढ़ में इंडिया गेट पर सरदार शाम सिंह अटारीवाला को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि शहीद शाम सिंह अटारीवाला ने सिख धर्म की रक्षा के लिए अनगिनत लड़ाइयां लड़ीं और अपनी जान कुर्बान करके देश के लिए अमर इतिहास रचा। सिख धर्म और देश के इतिहास के लिए उनका योगदान बहुत अहम है। आज उनकी शहादत को नमन कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बयानों पर बात करते हुए उन्हें बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे बयानों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में बनी एसआईटी पर बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि पुलिस और एसआईटी पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही है और मजीठिया को इस मामले में बेवजह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

वहीं, शहीद शाम सिंह अटारीवाला के 7वीं पीढ़ी के पारिवारिक सदस्य दिनेश सिंह अटारीवाला ने कहा कि वह राज्य स्तर पर 180वां शहीदी दिवस मनाने के लिए पंजाब सरकार के आभारी हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार और डिफेंस डिपार्टमेंट इस महान शहीद की याद में इस दिन को पब्लिक हॉलिडे घोषित करें। अटारीवाला ने यह भी कहा कि जहां शहीद शाम सिंह अटारीवाला का मेमोरियल बनाया गया है, वहां साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस बारे में वह आज कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO से भी बात करेंगे ताकि मेमोरियल का ठीक से रख-रखाव हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here