Home National भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, 5 दिन तक इंटरनेट बंद, देखें वीडियो

भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, 5 दिन तक इंटरनेट बंद, देखें वीडियो

0
भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू, 5 दिन तक इंटरनेट बंद, देखें वीडियो
उखरूलः मणिपुर के उखरूल में हिंसा भड़कने के कारण कुछ सशस्त्र बदमाशों ने लिटन सारेइखोंग गांव में कई घरों को आग लगा दी। इस घटना के बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका में प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया। वहीं स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए 5 दिनों के लिए इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद ग्रुप्स ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई। गांव से अपना जरूरी सामान लेकर पास के कांगपोकपी जिले में सुरक्षित स्थानों पर चले गए है। बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मणिपुर के कमिश्नर (होम) ने आज से पांच दिनों के लिए पूरे जिले में इंटरनेट सर्विस को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया। आदेश में कहा गया है कि हाल की घटनाओं से काफी गड़बड़ी हुई है, जिससे लोगों की सुरक्षा और शांति को खतरा है। आदेश में कहा गया, ”हालात को अच्छे से संभालने और गलत जानकारी फैलने से रोकने के लिए, जिससे तनाव बढ़ सकता है, जिले में इंटरनेट सर्विस को तुरंत बंद करना ज़रूरी है।” आगजनी की घटनाओं के बाद उखरुल जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया और आगे हिंसा रोकने के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र समूहों ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। कई ग्रामीण आवश्यक सामान लेकर पड़ोसी कांगपोकपी जिले के सुरक्षित क्षेत्रों की ओर भाग गए, जबकि तांगखुल गांव के कई ग्रामीणों के भी इलाका छोड़ने की जानकारी मिली है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here