गांव से अपना जरूरी सामान लेकर पास के कांगपोकपी जिले में सुरक्षित स्थानों पर चले गए है। बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मणिपुर के कमिश्नर (होम) ने आज से पांच दिनों के लिए पूरे जिले में इंटरनेट सर्विस को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया। आदेश में कहा गया है कि हाल की घटनाओं से काफी गड़बड़ी हुई है, जिससे लोगों की सुरक्षा और शांति को खतरा है। आदेश में कहा गया, ”हालात को अच्छे से संभालने और गलत जानकारी फैलने से रोकने के लिए, जिससे तनाव बढ़ सकता है, जिले में इंटरनेट सर्विस को तुरंत बंद करना ज़रूरी है।” आगजनी की घटनाओं के बाद उखरुल जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया और आगे हिंसा रोकने के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र समूहों ने पहाड़ी गांव के पास हवा में कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। कई ग्रामीण आवश्यक सामान लेकर पड़ोसी कांगपोकपी जिले के सुरक्षित क्षेत्रों की ओर भाग गए, जबकि तांगखुल गांव के कई ग्रामीणों के भी इलाका छोड़ने की जानकारी मिली है।भ/ड़की हिं/सा, घरों में लगाई आ/ग प्रशासन ने लगाया क/र्फ्यू, 5 दिन तक इंटरनेट बंद#ViolenceBreaksOut #ArsonReported #CurfewImposed #InternetShutdown #AdministrationAction #LawAndOrder #SecurityTight #BreakingNews #LocalUpdate #SituationUnderControl #Encounternews pic.twitter.com/rEMJsJ2DuT
— Encounter India (@Encounter_India) February 10, 2026