Home National 3 बच्चों सहित दंपति ने खाया जहर, सुसाइड नोट बरामद

3 बच्चों सहित दंपति ने खाया जहर, सुसाइड नोट बरामद

0
3 बच्चों सहित दंपति ने खाया जहर, सुसाइड नोट बरामद

मथुराः शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, मथुरा के महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने परिवार को दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे दंपति सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। घटना का पता सुबह गांववालों को लगा। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस को अभी तब आत्महत्या के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। वहीं घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि ‘अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।’ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here