Punjab News: मजीठिया पर डेरा मुखी गुरिंदर ढिल्लों के बयान के बाद गरमाया मामला, आप नेता ने की ये अपील

Written by

in

चंडीगढ़ः राधा स्वामी सतसंग ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा बिक्रम मजीठिया पर लगाए गए आरोपों को गलत बताए जाने के बाद अब राजनीतिक जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने डेरा मुखी के इस बयान पर सवाल उठाए हैं। नील गर्ग ने कहा कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के देश-विदेश में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं है। ऐसी शख्सियत से किसी गंभीर मामले में नामजद व्यक्ति को ‘क्लीन चिट’ देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं को ऐसे राजनीतिक और कानूनी मामलों में बयानबाजी करने से बचना चाहिए। जब लाखों समर्थक वाले साधु संत ऐसा बयान देते है, तो उससे समाज में एक गलत संदेश जाता है। ‘आप’ नेता ने स्पष्ट किया कि बिक्रम मजीठिया पर लगे आरोपों की जांच चल रही है और मामला अदालत के अधीन है।

उन्होंने कहा, “कौन गलत है और कौन सही, इसका फैसला करना सिर्फ अदालतों का काम है।” किसी भी धर्मगुरु को कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली बात नहीं करनी चाहिए। बता दें कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में बिक्रम मजीठिया से मुलाकात के बाद उनके ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। नील गर्ग के इस तीखे जवाब के बाद अब यह मुद्दा पंजाब की राजनीति में और गरमाने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *