Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 6 वर्षीय बच्चे के कत्ल के मामले में पिता गिरफ्तार

Jalandhar News: 6 वर्षीय बच्चे के कत्ल के मामले में पिता गिरफ्तार

0
Jalandhar News: 6 वर्षीय बच्चे के कत्ल के मामले में पिता गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना पतारा के अंतगर्त आते इलाके इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने 6 वर्षीय बच्चे को कीटनाशक दवा पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस ने 6 वर्षीय बेटे रूपेश मुखिया को जहर देकर कत्ल करने के आरोप में 35 वर्षीय बाप गजेंद्र मुखिया को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि बाप ने यह सोचकर कीटनाशक दिया था कि बेटा बेहोश हो जाएगा। वह रिश्तेदारी में दामाद लगते युवक को फंसाना चाहता था, क्योंकि उसने पायल चोरी का आरोप लगाकर थाने में शिकायत कर दी थी।

वह इस बात का बदला लेना चाहता था। एसएचओ राम किशन का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने सास को फंसाने की कोशिश की, लेकिन जांच में मिले सबूत रखे तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। 32 वर्षीय ममता ने कहा कि वे बिहार के मधेपुरा के रहने वाले हैं और गांव हजारा में रहते हैं। उसके 4 बच्चे हैं। इनमें एक बेटी है। छह साल का रूपेश मंझला बेटा था। 6 फरवरी को देर शाम वह खाना बना रही थी तो रूपेश के हाथ में दो विस्कुट थे। एक वह खा रहा था। उसने उसे कहा, मां हमको पापा ने दवा पिला दिया।

अभी वह कुछ समझ पाती कि उसने उल्टी करनी शुरू कर दी। बिस्कुट पर कुछ चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था। वह दौड़कर नजदीक ही रहते पिता भुल्लर मुखिया के पास गई। वहां से बेटे को सिविल अस्पताल ले गई। बेटा बेहोश हो चुका था। सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच के लिए आई, पर किसी ने पूरी बात नहीं बताई। सोमवार को गांव के सरपंच रजिंदर सिंह के साथ मां थाना पतारा में गई और फिर पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस ने बाप के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here