Home Punjab>Ludhiana Punjabi Singer को 4-5 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से बुरी तरह पीटा, चेहरे पर आईं गंभीर चोटे, देखें वीडियो

Punjabi Singer को 4-5 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से बुरी तरह पीटा, चेहरे पर आईं गंभीर चोटे, देखें वीडियो

0
Punjabi Singer को 4-5 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से बुरी तरह पीटा, चेहरे पर आईं गंभीर चोटे, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के अंबेडकर नगर इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक पंजाबी सिंगर पर 4 से 5 अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। सिंगर को धारदार हथियारों से चेहरे पर बुरी तरह चोटें मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। लोगों ने तुरंत पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी देते अर्श कुमार ने बताया कि अमन सहोता पंजाबी सिंगर हैं और वह लाइव शो करते हैं। वह अंबेडकर नगर इलाके में दुगरी के निवासी हैं। पीड़ित की मां के मुताबिक, अमन अपने घर के पास की दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था कि उस पर अचानक 4-5 अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियारों के साथ अमन के चेहरे और हाथों पर बुरी तरह चोटे मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर दहशत का माहौल बन गया। अमन को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने अमन को अस्पताल में दाखिल करवाया।

डॉक्टरों के मुताबिक, अभी तक जो शक है कि शायद अमन के सिर की हड्डी के दो टुकड़े हो गए हैं और उसकी आंख तक बाहर आ गई है। बाकी सीटी स्कैन आदि करने पर पूरा क्लियर हो पाएगा। फिलहाल उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद अनजान हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। साथ ही, CCTV फुटेज भी चेक की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here